नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार को मामूली आग लग गई।
इस आग पर कुछ समय में ही काबू पा लिया गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारी ने कहा, “दोपहर के 2.45 बजे, हमें छठी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली, जहां कुछ रद्दी सामान रखा जाता है। सात अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।”
उन्होंने कहा, “‘कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”
शास्त्री भवन में कानून, सूचना और प्रसारण, कॉपोर्रेट मामले, रसायन और पेट्रो रसायन, तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय हैं।
dharmpath.com dharmpath