नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की विशेष स्क्रीनिंग शनिवार को यहां दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के लिए करेंगे।
साकेत चौधरी निर्देशित ‘हिंदी मीडियम’ में दिखाया गया है कि कैसे ज्ञान अर्जित करने के एक बेहतरीन माध्यम शिक्षा का इस्तेमाल असमानता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर भी मुख्य भूमिका में हैं।
इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म की स्क्रीनिंग में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी मार्लेना भी मौजूद रहेंगी।
दिनेश विजन और भूषण कुमार निर्मित ‘हिंदी मीडियम’ 19 मई को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath