उप्र में पार चढ़ा, उमस बढ़ेगी

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की सम्भावना नहीं है, जबकि अगले एक-दो दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा तथा उमस बढ़ेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतमम तापमान 25.4 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24.2 डिग्री, आगरा का 26 डिग्री और झांसी का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493