नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को घोषणा की कि दूसरी मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) सफल रही है और इस बैठक से माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को समझने में मदद मिलेगी।
सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, “पीटीएम शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों के बीच संचार स्थापित करने का माध्यम बन गया है, जो जरूरी है।”
मंत्री ने कहा कि छात्रों की रिपोर्ट कार्ड उनके माता-पिता को देना बैठक का एक हिस्सा है।
सिसोदिया ने यह भी कहा कि इससे छात्रों के अभिभावकों को शिक्षा की गुणवत्ता तथा अपने बच्चों की कमी को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ शिक्षकों के संपर्क का पीटीएम एक बेहतरीन माध्यम है।
पहली पैरेंट-टीचर मीटिंग 30 जुलाई को हुई थी और उस वक्त सरकार ने घोषणा की थी कि यह बैठक साल में दो बार होगी।
सिसोदिया ने पहले कहा था कि सरकार ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लगभग 1,000 स्कूलों में पीटीएम आयोजित करने के लिए अलग से बजट को मंजूरी दी है।
पीटीएम के दौरान सरकार अपने स्कूलों में शिक्षा में किए गए सुधार की पहल से अभिभावकों को अवगत करा रही है।
dharmpath.com dharmpath