नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में छात्राओं के एक स्कूल में शनिवार सुबह गैस लीक की घटना से अफरातफरी मच गई।
अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तुगलकाबाद स्थित रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय में हुई।
उन्होंने बताया, “हमने छात्रों, शिक्षकों तथा स्कूल के अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।”
dharmpath.com dharmpath