दिल्ली के होटल में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के एक होटल में शुक्रवार को एक 42 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक ने ईस्ट इन होटल में चेक-इन करने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक मृतक योगेश ने मरने से पहले अपने परिवार को एक संदेश भेजा, जिसमें उसने लिखा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा, “परिवार वालों ने होटल के कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि योगेश पंखे से लटका हुआ है।”

योगेश गीता कॉलोनी का निवासी है और विकास मार्ग स्थित होटल में सुबह सात बजे आया था। आत्महत्या से पहले उसने अपने परिजनों को संदेश भेजकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी।

डीसीपी ने बताया कि योगेश को आत्महत्या करने वाले कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493