दिल्ली को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच की मेजबानी

मुम्बई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के साथ फरवरी-मार्च में होने वाली टी-20 तथा वनडे सीरीज के दौरान दिल्ली को पांचवें वनडे मैच की मेजबानी मिली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की। सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी को होगी और समापन 13 मार्च को होगा।

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी के मुताबिक सीरीज में दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेले जाने हैं।

टी-20 मैच 24 और 27 फरवरी को क्रमश: बेंगलुरू और विशाखापट्टनम में होंगे जबकि वनडे मैच हैदराबाद (2 मार्च), नागपुर (5 मार्च), रांची (8 मार्च), मोहाली (10 मार्च) और दिल्ली (13 मार्च) को होंगे।

बीसीसीआई के मुताबिक टी-20 मुकाबले शाम सात बजे से खेले जाएंगे जबकि वनडे मुकाबले एक बजे से खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493