नडाल ने बिना किसी दिक्कत के मेलबर्न में पहली बार अभ्यास किया

मेलबर्न, 10 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-2 स्पेनिश टेनिस स्टार रफाल नडाल ने गुरुवार को मेलबर्न में आस्ट्रेलियन ओपन से पहले अपना पहला अभ्यास सत्र बिना किसी दिक्कत के समाप्त किया।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन अगले सप्ताह से शुरू होगा।

नडाल ने बाईं जांघ में खिंचाव के कारण ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।

नडाल ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीकी स्टार वर्ल्ड नम्बर-6 केविन एंडरसन के साथ जमकर अभ्यास किया और इस दौरान वह थोड़ा भी असहज नहीं हुए।

नडाल बीते साल चोट के कारण इस टूर्नामेंट से असमय बाहर होने पर मजबूर हुए थे। अब वह एक बार फिर वापसी करेंगे और अपना 17वां करियर मेजर खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।

साल 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले नडाल का पहले राउंड में किससे सामना होगा, इसका खुलासा गुरुवार को होने वाले ड्रॉ से हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493