सीबीआई प्रमुख को बर्खास्त करने की जल्दबाजी में क्यों हैं मोदी : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान सौदे के जांच के डर से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) प्रमुख आलोक वर्मा की बर्खास्तगी की जल्दीबाजी में थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री सीबीआई प्रमुख को बर्खास्त करने की इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं। वह सीबीआई प्रमुख को अपना मामला चयन समिति के समक्ष पेश करने की इजाजत क्यों नहीं देते। उत्तर : राफेल।”

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को फिर से बहाल किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था, “राफेल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई नहीं बचा सकता।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493