दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार : केजरीवाल

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य बनाने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार है। लोगों की टिप्पणियों और सुझाव के लिए इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।”

केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के पक्ष में हैं। उनका दावा है कि इससे उन्हें शहर में अपनी योजनाएं लागू करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493