नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच गृह सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद को विराम देते हुए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस. एन. सहाय की दिल्ली के गृह सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच सहाय की गृह सचिव के रूप में नियुक्ति पर सहमति बन गई।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गृह सचिव पद के लिए तीन नाम उप-राज्यपाल के पास भेजे थे, जिसमें नगर विकास सचिव चेतन बी. सांघी का नाम भी शामिल था हालांकि सहायक को प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा था।
सहाय की नियुक्ति को दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल के बीच समझौते के तौर पर देखा जा रहा है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धरम पाल अपना पद छोड़ रहे हैं, जबकि आप द्वारा नियुक्त किए गए राजेंद्र कुमार भी नियुक्ति पत्रों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। धरम पाल को पिछले महीने आप सरकार ने गृह सचिव के पद से हटा दिया था।
सहाय दिल्ली के वित्त सचिव हैं तथा को केजरीवाल का नजदीका माना जा रहा है। सहाय ने आप सरकार के पहले बजट को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
dharmpath.com dharmpath