नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने ग्लैंडर्स रोग फैलने की वजह से घोड़ों, गदहों व खच्चरों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।
ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बीते दो महीनों में शहर के 40 घोड़ों में ग्लैंडर्स रोग की पहचान की गई है। सरकार दो दिनों के भीतर प्रतिबंध को लेकर अधिसूचना जारी करेगी।
गोपाल राय ने केंद्रीय पशुपालन विभाग, पुलिस, सेना व शहर के नगर निगमों के साथ बैठक के बाद यह बात कही।
दिसंबर में सात घोड़ों को ग्लैंडर्स रोग से ग्रस्त पाए जाने के बाद पश्चिम दिल्ली को नियंत्रित इलाके के रूप में अधिसूचित किया गया था।
पशुपालन विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शहर में यह बीमारी पहली बार सामने आई है।
dharmpath.com dharmpath