दिल्ली, चंडीगढ़ में हिमाचल के सेबों की प्रदर्शनी

शिमला, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अपने रसीले सेबों के लिए दुनियाभर में मशहूर हिमाचल प्रदेश अपने 3,000 करोड़ के सेब उद्योग से पर्यटन को जोड़ने के उद्देश्य से दिल्ली और चंडीगढ़ में पहली बार सेबों की प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है।

राज्य पर्यटन आयुक्त मोहन चौहान ने आईएएनएस को बताया, “हम दिल्ली और चंडीगढ़ में पहली बार अक्टूबर में सेब उत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं।”

चौहान ने कहा कि उत्सव में सेब के अलावा राज्य में उगाए गए ऑर्गेनिक फल, मेवे, मसाले, अनाज और दालों को भी रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिमला में अगले महीने दो दिवसीय वार्षिक सेब उत्सव आयोजित किया जाएगा।

मुख्य सचिव वी. सी. फरका ने कहा कि सेब उत्सव आयोजित करने का मकसद लोगों को राज्य के सेबों की विभिन्न किस्मों और गुणवत्ता के बारे में जानकारी देना है।

राज्य के चंबा जिले में पांगी और शिमला जिले में दोदरा क्वार जैसी घाटियों में किसानों ने अपनी बढ़ती फसलों के लिए कभी भी कीटनाशकों और रसायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया।

राज्य सरकार मुख्य रूप से ऑग्रेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493