दिल्ली : चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में चोर होने के संदेह पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।

यह घटना गुरुवार की देर रात को हुई जब पीड़ित एक घर में घुस रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुछ स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी बेहोश होने तक पिटाई की।”

अधिकारी के अनुसार बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493