दिल्ली जा रहा विमान मुंबई लौटा, सभी सुरक्षित

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान को प्रस्थान के महज 15 मिनट बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार सुबह वापस लौटना पड़ा।

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान को प्रस्थान के महज 15 मिनट बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार सुबह वापस लौटना पड़ा।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान संख्या 6ई-178 में सवार सभी 150 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान को आपात स्थिति में नहीं उतरना पड़ा।

सस्ती विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो की उड़ान ने 15 मिनट देरी से सुबह लगभग 9.45 बजे प्रस्थान किया था। लेकिन 15 मिनट की उड़ान के बाद सह-पायलट ने घोषणा की कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ान मुंबई वापस लौटेगी।

इंडिगो के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलध नहीं हो सके, लेकिन रपटों में कहा गया है कि ईंधन प्रणाली में एक संदिग्ध लीकेज के कारण विमान को मुंबई वापस लौटना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493