दिल्ली : जिंदा कारतूसों के जखीरे के साथ 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के पास से तीन लोगों को जिंदा कारतूसों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हालांकि, गिरफ्तारी और बरामदगी का संबंध आतंकवाद से होने की संभावना से इंकार किया है।

पुलिस ने दिल्ली मेट्रो के वेलकम स्टेशन के पास तीन लोगों के कब्जे से 1,020 कारतूस बरामद किए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “1,020 जिंदा कारतूसों की बरामदगी का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है।”

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493