दिल्ली टेस्ट : भारत के 2 विकेट गिरे, भोजनकाल तक 264 रनों की बढ़त

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। भारत को अब तक कुल 264 रनों की बढ़त प्राप्त हुई है।

रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों और उससे पहले अजिंक्य रहाणे (127) के उम्दा शतक की बदौलत भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेटकर 213 रनों की बढ़त हासिल की थी।

दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवरों का सामना किया। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे।

तीसरे दिन पहले सत्र में भारत ने मुरली विजय (3) और रोहित शर्मा (0) के विकेट गंवाए। बर्थडे ब्वाय शिखर धवन 20 और चेतेश्वर पुजारा 27 रनों पर नाबाद हैं। शिखर ने 72 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं जबकि पुजारा ने 68 गेंदों पर तीन चौके जड़े हैं।

पुजारा और धवन ने तीसरे विकेट के लिए 19.5 ओवर में 43 रन जोड़े हैं। विजय को मोर्ने मोर्कल ने चार के कुल योग पर डेन विलास के हाथों कैच कराया जबकि रोहित को मोर्कल ने क्वीन बोल्ड किया। रोहित को बदलाव के तौर पर तीसरे क्रम पर भेजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493