नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या चार हो गई है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जम्मू एवं कश्मीर निवासी सरकारी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक सबर के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार को राजौरी जिले से गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath