दिल्ली टेस्ट : भारत ने 403 रनों की बढ़त के साथ शिकंजा कसा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने कप्तान के तौर पर दिल्ली में अपना पहला टेस्ट खेल रहे विराट कोहली (नाबाद 83) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बनाकर 403 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने कप्तान के तौर पर दिल्ली में अपना पहला टेस्ट खेल रहे विराट कोहली (नाबाद 83) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बनाकर 403 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने दिन के खेल की शुरआत करते हुए कुल 81 ओवरों का सामना किया और 2.34 के औसत से रन बटोरे। खराब रोशनी के कारण नौ ओवर का खेल नहीं हो सका। भारत ने पहले और दूसरे सत्र में दो-दो विकेट गंवाए। इसके बाद कोहली और पहली पारी के हीरो रहाणे ने टीम कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

कप्तान के तौर पर दिल्ली में पहला टेस्ट खेल रहे कोहली ने अपनी अब तक 154 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने अब तक 152 गेंदों पर पांच चौके जड़े हैं। इन दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई है।

यह इस सीरीज की अब तक की पहली शतकीय और सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले इसी मैच की पहली पारी में रहाणे ने रविचंद्रन अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े थे।

जाहिर है कोहली चौथे दिन के पहले सत्र में अपना शतक पूरा कर इस मैच को अपने लिए यादगार बनाना चाहेंगे। जहां तक टीम की बात है तो उसे इतनी बढ़त पहले ही मिल चुकी है, जिसके दम पर वह यह सीरीज बड़ी आसानी से 3-0 से जीत सकती है। वैसे भी भारत में अंतिम पारी में 300 से अधिक रन बनाना विदेशी टीमों के लिए हमेशा से टेढ़ी खीर रहा है।

बहरहाल, भारत ने पहले सत्र के 26 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 56 रन बनाए। दूसरे सत्र की समाप्ति तक भारत ने 54 ओवरों का सामना कर चार विकेट पर 116 रन बनाए और अंतिम सत्र में कोहली और रहाणे ने 27 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 74 रन जोड़े।

दूसरे सत्र में भारत ने शिखर धवन (21) और चेतेश्वर पुजारा (28) के विकेट गंवाए। धवन को मोर्ने मोर्कल ने बेहतरीन यार्कर पर बोल्ड किया जबकि पुजारा को इमरान ताहिर ने अपना शिकार बनाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

तीसरे दिन पहले सत्र में भारत ने मुरली विजय (3) और रोहित शर्मा (0) के विकेट गंवाए थे। विजय को मोर्कल ने चार के कुल योग पर डेन विलास के हाथों कैच कराया जबकि रोहित को मोर्कल ने क्वीन बोल्ड किया। रोहित को बदलाव के तौर पर तीसरे क्रम पर भेजा गया था।

रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों और उससे पहले रहाणे (127) के उम्दा शतक की बदौलत भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेटकर 213 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवरों का सामना किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493