नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में मंगलवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस मौके पर कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली ट्रांसको के निदेषक (मानव संसाधन व वित्त) जेपीएस चावला ने किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रगति पावर स्टेशन के ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं मे टी-20 क्रिकेट मैच, रस्साकसी, स्पून रेस, थ्री लेग रेस, बैलून रेस एवम वाकिंग रेस आदि शामिल है।
प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए जेपीएस चावला ने कहा कि आज महिलाएंे हर उस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है जहां कही भी उन्हें मौका मिल रहा है। अब वे उन क्षेत्रो जैसे सेना व अद्र्व सैनिक बल आदि में भी प्रमुखता से दिखाई दे रही है जो कुछ साल पहले तक पुरुषों के एकाधिकार में थे।
दैनिक जीवन में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि कार्य स्थल पर उत्पादकता भी बढ़ती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर महिला कर्मचारी को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए।
इन प्रतियोगिताओं में कुल 45 महिला कर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
dharmpath.com dharmpath