दिल्ली ट्रांसको में आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए कार्यक्रम

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने बुधवार को एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

दिल्ली ट्रांसको की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन अधिकारियों को दिल्ली के विद्युत क्षेत्र की स्थिति एवं कार्य प्रणाली से अवगत कराना था।

बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान इन अधिकारियों को देश व दिल्ली के विद्युत क्षेत्र की स्थिति पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने प्रगति पॉवर स्टेशन जाकर बिजली के उत्पादन व पारेषण प्रक्रिया को समझा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुकेश कुमार जैन सचिव (ऊर्जा) दिल्ली सरकार ने की।

इस अवसर पर ट्रांसको व जैनको के एमडी संजीव सिंह, दिल्ली ट्रांसको के निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन)जे.पी. एस. चावला, निदेशक (परिचालन) प्रेम प्रकाश व दिल्ली सरकार के अतिरिक्त सचिव (ऊर्जा) अजय कुमार बिष्ट भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493