दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में अब ज्यादा बेहतर खिलाड़ी : कोल्टर नील

चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज नेथन कोल्टर-नील ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र के मुकाबले इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में ज्यादा गहराई है और इसलिए यह प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए एक कठिन चुनौती पेश करने में कामयाब होगी।

डेयरडेविल्स को हालांकि गुरुवार को आईपीएल-आठ के अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

डेयरडेविल्स टीम पिछले सत्र में खेले 14 मैचों में केवल दो जीत हासिल कर सकी थी और अंकतालिक में उसे सबसे आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा।

बहरहाल, आईपीएलटी20 डॉट कॉम के अनुसार कोल्टर नील ने कहा, “यही क्रिकेट है। अगर आप जीत हासिल नहीं करते तो या तो आप टीम से बाहर जाएंगे या फिर पूरी टीम ही बदल जाएगी। पिछले साल हम केवल दो मैच जीतने में सफल रहे थे, इसलिए चीजें बदलनी ही थीं और यही हुआ।”

कोल्टर के अनुसार इस बार टीम में और अच्छे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं और इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स से मिली हार के बारे में कोल्टर ने कहा, “यह बहुत रोमांचक मैच रहा और सब यही देखना चाहते हैं। हम हर मैच जीतना ताहते हैं इसलिए यह नतीजा जरूर थोड़ा निराशाजनक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493