चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में शुक्रवार को चित्तूर मुठभेड़ के विरोध में छिटपुट प्रदर्शन हुए। सात अप्रैल को आंध्र प्रदेश पुलिस ने 20 कथित लाल चंदन तस्करों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
एमडीएमके महासचिव वाइको और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वेल्लोर में हिरासत में लिया गया। वे आंध्र प्रदेश के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन और चित्तूर के जिलाधिकारी के खिलाफ धरना करने का प्रयास कर रहे थे। वेल्लोर चेन्नई से तकरीबन 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वीसीके सदस्यों ने भी यहां पर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आंध्र बैंक की एक शाखा के कांच के शीशे तोड़ दिए जिस कारण वीसीके के भी कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया था।
पीएमके नेता एस. रामदास ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी।
dharmpath.com dharmpath