यह घटना ग्राम बुढ़वा की है। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज प्रसाद का 65 वर्षीय पुत्र सभाजीत सचान अपनी 60 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी और 35 वर्षीय पुत्र अजय सचान के साथ सुबह साढ़े नौ बजे खेत में खड़ी चना व सरसों काटने गया था।
फसल काटते समय बालियों से जब कुछ नहीं निकला तो किसान सभाजीत के होश उड़ गए। उसे दिल का दौरा पड़ा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख पत्नी व पुत्र तथा आसपास काम कर रहे किसानों ने पास पहुंचकर सभाजीत को हिलाया-डुलाया, लेकिन शरीर में कोई हरकत न होने पर स्पष्ट हो गया कि फसल चौपट देख वह सदमा सहन न कर सका, जिससे उसकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath