नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने तस्करी और सेक्स रैकेट के चंगुल से छूटी महिलाओं के पुनर्वास की सुविधा के लिए एक 16 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
महिला आयोग की सदस्य प्रोमिला गुप्ता की अध्यक्षता वाली इस समिति में दिल्ली पुलिस, गैर-सरकारी संगठन, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ और भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
दो महीने के कार्यकाल वाली यह समिति इस मामले पर मसौदा नीति और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए प्रस्ताव तैयार करेगी।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह समिति जी.बी. रोड इलाके के सेक्स श्रमिकों के बच्चों की समस्याओं का भी आकलन करेगी और ऐसे बच्चों को बेहतर जीवन विकल्प मुहैया कराने की एक कार्य योजना तैयार करेगी।”
उन्होंने बताया, “जरूरत पड़ने पर समिति अन्य राज्यों का दौरा भी करेगी।”
dharmpath.com dharmpath