दिल्ली : तेज रफ्तार बस ने बच्ची को रौंदा

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मंगलवार को एक तेज रफ्तार निजी बस की दोपहिया से टक्कर में एक नाबालिग की मौत हो गई और उसकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई।

कौशिक एन्क्लेव के मुन्ना लाल अपनी दोनों बेटियों पूजा (12) और शिवानी (9) को पास के सरकारी स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बुराड़ी चौक पर करीब सुबह 7.30 बजे बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं।

पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने कहा कि मुन्ना सुरक्षित बच गए, जबकि पूजा और शिवानी बुरी तरह घायल हो गईं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पूजा को मृत घोषित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493