दिल्ली : नशे में इमारत से गिरी महिला की मौत, साथी घायल

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को नशे में एक महिला सहित तीन लोग एक इमारत से नीचे गिर गए। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों पुरुष साथियों को चोटें आई हैं।

हादसा दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में हुआ।

तीनों लोग एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं, जिसका दफ्तर उसी इमारत की चौथी मंजिल पर है, जहां दुर्घटना घटी।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने आईएएनएस को बताया, “पीसीआर को तड़के 3.50 बजे फोन आया था कि तीन लोग कृष्णा नगर इलाके में एक गली में बेहोश पड़े हुए हैं।”

उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि एक महिला और दो पुरुष इमारत से नीचे गिर गए थे।

उन्होंने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य दो पुरुषों को चोटें आई हैं।

महिला की पहचान नागालैंड की लोवीली के रूप में हुई है। वहीं, घायल पुरुषों की पहचान मणिपुर के रॉबर्ट और जैकब के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 24 साल है।

एम्स के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि तीनों को तड़के करीब साढ़े चार बजे अस्पताल लाया गया था।

उन्होंने कहा, “महिला को अस्पताल पहुंचते के साथ ही मृत घोषित कर दिया गया था। बाकी दोनों लोगों को ट्रॉमा सेंटर आईसीयू में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493