नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह भर से लापता दो बहनों के शव दिल्ली के एक नाले से बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों बहनें 19 सितम्बर से लापता थीं।
पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने कहा, “परिजन दोनों बहनों को दो दिनों तक ढूंढते रहे और अंत में 21 सितम्बर को उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।”
रजनीश ने कहा कि दोनों बहनें दिल्ली के सीलमपुर इलाके की निवासी थीं। उनकी उम्र क्रमश: 19 वर्ष और 22 वर्ष है। सोमवार शाम रोहिणी के अलीपुर इलाके के नाले से दोनों के शव बरामद किए गए।
अधिकारी ने कहा, “उनके शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रपट के बाद ही दोनों की मौत का कारण पता चल पाएगा।”
dharmpath.com dharmpath