दिल्ली : निजी स्कूलों की मनमानी शुल्क वृद्धि पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने बुधवार को निजी स्कूलों के मनमाना शुल्क वृद्धि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया। निजी स्कूल सातवें वेतन आयोग का हवाला देकर मनमाना शुल्क बढ़ा रहे हैं।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में स्कूलों द्वारा सातवें वेतन आयोग के नाम पर शुल्क में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की शिकायत पर बुधवार को बैठक हुई।

सभी विधायक गुरुवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की शिकायतों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में केजरीवाल व सिसोदिया के भी भाग लेने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493