नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेपाल की एक 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की शिकायत पीड़िता ने मंगलवार सुबह दिल्ली के उत्तरी द्वारका पुलिस थाने में दर्ज कराई।
पुलिस उपायुक्त आर.ए. संजीव ने आईएएनएस से कहा, “हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।”
संजीव ने बताया कि महिला दिल्ली के करावाल नगर में अपने लिव-इन पार्टनर देवेंदर के साथ रहती थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात देवेंदर उसे द्वारका के सेक्टर-19 में एक फ्लैट में अपने कुछ परिचितों से मिलवाने के लिए ले गया था।
उसने बताया कि देवेंदर ने उसे फ्लैट में छोड़ दिया और फिर वापस नहीं लौटा। उसके दो परिचितों ने फ्लैट में कथित रूप से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
dharmpath.com dharmpath