दिल्ली पुलिस अधिकारी का बेटा दुष्कर्म, पिटाई के आरोप में हिरासत में (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के 21 साल के बेटे के खिलाफ दो महिलाओं द्वारा दुष्कर्म व पिटाई का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के 21 साल के बेटे के खिलाफ दो महिलाओं द्वारा दुष्कर्म व पिटाई का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी रोहित तोमर उपनिरीक्षक अशोक सिंह तोमर का बेटा है। अशोक तोमर वर्तमान में मध्य दिल्ली में तैनात हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम मोनिका भारद्वाज ने कहा कि आरोपी की 20 साल की गर्लफ्रेंड ने मंगलवार को उसके द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा, “वही लड़की गुरुवार को हमारे पास आई और शिकायत किया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई और एक प्राथमिकी दर्ज की गई।”

भारद्वाज ने कहा, “हमने उसे एक दिन के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित का बयान अदालत में दर्ज किया जा रहा है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित तोमर द्वारका के उत्तम नगर में एक लड़की को पीटता नजर आ रहा है।

द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजीव शर्मा ने कहा, “इस महिला ने आज (शुक्रवार को) अपने साथ रोहित द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493