दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे तीनों जब एक महिला को लूट कर भाग रहे थे, तब कांस्टेबल उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुमित ठकरान (21), राहुल कुमार (21) और सुनील शहरावत (20) को शुक्रवार रात अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।

ठकरान ड्राइवर के तौर पर काम करता था। उसे शुक्रवार रात करीब आठ बजे पिश्चमी दिल्ली के बवाना इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा, “सुमित ठकरान ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और अपने दो साथियों (राहुल और सुनील) के बारे में भी जानकारी दे दी, जिन्हें रात को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।”

आरोपियों ने पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के सेक्टर पांच में समौसा चौक के पास 19 अगस्त को कांस्टेबल आनंद सिंह को गोली मार दी थी।

अधिकारी ने बताया, “अपने पास कोई मुनाफे वाला काम न होने के कारण, वे जल्द पैसे कमाने के लिए चोरियां करते थे। कांस्टेबल आनंद की हत्या के महज दो दिनों बाद ही उन्होंने पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर में स्थित मदर डेयरी के एक बूथ में भी चोरी की थी।”

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था।

अधिकारी ने साथ ही कहा कि आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और लूटपाट के कई मामलों में शामिल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493