दिल्ली पुलिस के एसआई ने खुद को गोली मारी

सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह (45) ने अपने घर (मकान संख्या 53, हरपाल एन्क्लेव, लाल कुआं, थाना बादलपुर) में खुद को गोली मार ली।

बादलपुर थाना प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि परिजनों ने उपचार के लिए उसे नेहरू नगर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। गोली उनके सर के दाहिनी ओर लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यशपाल सिंह दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली में एटीएस में तैनात थे। माना जा रहा है कि मानसिक तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493