नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 वर्षीय सिपाही ने रविवार को अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया है कि वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
दिल्ली के बाराखंभा पुलिस थाने में तैनात विपिन ने सुबह करीब आठ बजे अपनी सर्विस पिस्तौल से स्वयं को गोली मार ली।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।”
विपिन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर का रहने वाला है। 10 फरवरी को उसकी शादी होने जा रही थी।
पुलिस ने कहा कि सिपाही द्वारा ऐसा जानलेवा कदम उठाने की वजह की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath