दिल्ली पुलिस ने व्यापारी की कार से जब्त किए 1 करोड़ रुपए

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली में मसालों के एक कारोबारी की बीएमडब्ल्यू कार से 1 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने कहा कि मंगलवार की रात वसंत विहार इलाके में पुलिस द्वारा की जा रही वाहनों की नियमित जांच के दौरान नकदी के साथ आगामी चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध सामान को भी जब्त कर लिया गया।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493