नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की 12वीं मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई।
आग लगने का पता सुबह करीब 8.45 बजे तकनीशियनों को चला। उन्होंने मंजिल की खिड़कियों से धुआं निकलता देखा और इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी, जिन्होंने तुरंत अग्निशमन अधिकारियों को सूचित किया।
दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह 9.15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आग मुख्यालय में स्थित एक दफ्तर के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
पुलिस मुख्यालय की 12वीं मंजिल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का दफ्तर है।
dharmpath.com dharmpath