दिल्ली : पुल पर छाती में छड़ घुसने से बाइक सवार की मौत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर गुरुवार रात लोहे की छड़ बाइक सवार की छाती में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

एक राहगीर ने गुरुवार रात 12.15 बजे पुलिस को सूचना दी कि प्रणव मिश्रा डिवाइडर के नजदीक गिरा हुआ है। मिश्रा वजीराबाद अपने घौट रहा था।

पुलिस उपायुक्त ए.के. ठाकुर ने कहा, “हमने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।”

उन्होंने कहा कि ब्रिज पर एक पिलर का काम चल रहा था और संभवत: छड़ उसमें सही से बंधा न हो और निकल गया हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493