नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश गौतम और उनके बेटे अविनाश गौतम सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनका कहना है कि कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर रही है।
पूर्वी दिल्ली के कोंडली से तीन बार विधायक रह चुके गौतम ने कांग्रेस पर आगामी नगर निगम चुनाव में उनसे सलाह लिए बिना ही टिकट का बंटवारा करने का आरोप लगाया।
गौतम ने भाजपा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैने कांग्रेस को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि मेरे इलाके और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा था और हमारी सलाह के बिना ही टिकट बांट दिए गए। मैं उपेक्षित महसूस कर रहा था।”
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धि भी मौके पर मौजूद थे।
गौतम ने नरेंद्र मोदी की सरहाना करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके और उनकी नीतियों से प्रभावित हूं।”
dharmpath.com dharmpath