दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो सेवा रविवार से

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो मार्ग पर रविवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री नई सेवा का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, “व्यस्त समय (सुबह 8-11 बजे और शाम 5-8 बजे) में दो गाड़ियों के बीच छह मिनट 40 सेकेंड का अंतराल होगा, जबकि गैर व्यस्त समय में दो गाड़ियों के बीच सात मिनट 30 सेकेंड का अंतराल होगा।”

इस मार्ग पर इस साल के आखिर तक यात्रियों की संख्या रोजाना 1.95 लाख हो जाने का अनुमान है।

यह खंड वर्तमान आईटीओ-बदरपुर वेलवेट लाइन का ही विस्तार है। 2,900 करोड़ रुपये में निर्मित नए खंड पर नौ स्टेशन होंगे -सराय, एनएचपीसी चौक, मेवालाल महाराजपुर, सेक्टर-28, बदकल मोड़, पुराना फरीदाबाद, नीलम चौक अर्जोदा, बाटा चौक और एस्कॉर्ट मुजेसर।

2017 तक इस खंड में दो और स्टेशन -एनसीबी कॉलोनी और बल्लभगढ़- जुड़ जाएंगे, जिसके बाद इस खंड की लंबाई 3.2 किलोमीटर और बढ़ जाएगी। इस खंड के लिए फरीदाबाद सेक्टर 20ए के निकट एक डीपो बनाया गया है, जिसका नाम अजोंदा डीपो रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493