दिल्ली बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,729 करोड़ आवंटित

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 2018-19 बजट के तहत 6,729 करोड़ रुपये स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित किए हैं, जो कुल बजट का 12.7 फीसदी है।

वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा को बताया कि यह आवंटन 2017-18 के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि 403 करोड़ रुपये मोहल्ला क्लिनिक व पॉलीक्लिनिक के लिए आवंटित किए गए है। इसके साथ ही 15 करोड़ रुपये की राशि से मोबाइल वैन क्लिनिक भी स्थापित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493