दिल्ली : बहन से छेड़खानी पर युवक ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। लड़कों के एक समूह द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने और बहन के दखल देने पर उसके साथ छेड़खानी होने से आहत एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि यह घटना सात दिसम्बर की शाम को हुई, जब पश्चिमी दिल्ली के एक अस्पताल ने उन्हें दीपक के मौत की सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने कहा, “हमें पता चला कि दीपक ने अपने घर पर पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन, सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।”

शुरू में परिवार ने किसी पर संदेह नहीं जताया। बाद में पता चला कि उसकी तीन-चार लड़कों के साथ लड़ाई हुई थी।

उन्होंेने कहा, “लड़कों ने दीपक पर चोरी करने का आरोप लगाया था और जब उसकी बहन ने हस्तक्षेप किया तो उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने लड़कों के खिलाफ अपमानित करने और महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493