नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। लोहे की छड़ से पीटकर बेटी की हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार को संगम विहार में घटित हुई, जब नंदकिशोर, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता (एसीपी) अनिल मित्तल ने कहा, “जांच के दौरान यह पाया गया कि नंदकिशोर ने अपनी पत्नी और बेटियों पर लौहे की छड़ से हमला किया था। उसकी छोटी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बड़ी बेटी के सिर में गंभीर चोट लगीं। दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।”
नंदकिशोर के घर से शोर-शराबा सुनने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
dharmpath.com dharmpath