दिल्ली : बैंक में आग, 5 घायल

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को एक बहुमंजिली इमारत में स्थित एक बैंक में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी।

आग सुबह 11.40 बजे के आसपास कनाट प्लेस स्थित हर्षा भवन में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की एक शाखा में लगी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।

चार मंजिली इमारत में बैंक भूतल और प्रथम तल पर है।

अधिकारी ने बताया, “घटना स्थल पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंच चुकी है। बचाव कार्य जारी है।” उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493