दिल्ली : भाजपा विधायक ओ. पी. शर्मा पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ओ.पी. शर्मा को विधानसभा के संपूर्ण बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

भाजपा विधायकों द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के ‘अयोग्य विधायक’ व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की सदन में उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद शर्मा को निलंबित किया गया।

जनवरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 आप विधायकों को अयोग्य करने की चुनाव आयोग की संस्तुति स्वीकृत की थी। इन विधायकों पर लाभ के पद पर आसीन होने का आरोप था।

विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि गहलोत विधायक न होते हुए भी छह महीनों तक मंत्री पद पर रह सकते हैं और सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493