दिल्ली : भाभी व भतीजे की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। एक पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आरोपी राजकुमार के छोटे भाई ताराचंद ने गुरुवार तड़के पुलिस को उसकी 55 वर्षीय भाभी कौशल्या और 30 वर्षीय भतीजे पुरुषोत्तम की हत्या के बारे में सूचना दी, जो दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रहते थे।”

पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने वहां पुरुषोत्तम के साथ कौशल्या और उनके बेटे 25 वर्षीय रोहित को घायल पाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पुरुषोत्तम और कौशल्या को मृत घोषित कर दिया गया। रोहित का इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि इन लोगों पर कुदाल और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया।

रंधावा ने कहा, “प्रथमदृष्टया घटना गुरुवार तड़के की लग रही है, जब वे लोग सो रहे थे। पुरुषोत्तम और कौशल्या मकान की पहली मंजिल पर खून से सने बिस्तर पर पड़े हुए पाए गए जबकि रोहित दूसरी मंजिल पर पड़ा हुआ मिला।”

उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “ताराचंद के बयान के आधार पर राजकुमार के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।”

ताराचंद ने अपने बयान में कहा कि कुछ साल पहले कौशल्या के पति की मौत हुई थी, जिसके बाद राजकुमार अक्सर उनके साथ झगड़ा करता रहता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493