दिल्ली : महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार को एक नवविवाहित महिला घर में मृत पाई गई। मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतका इरम गोकुलपुरी में रविवार को अपने ससुराल में पंखे से लटकी पाई गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इरम के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इरम के माता-पिता ने उसके पति नजीम पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया है, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके पति ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।”

इरम और नजीम का निकाह पांच महीने पहले हुआ था और वह दो महीने की गर्भवती थी।

अधिकारी ने कहा, “मृतका के पिता के आरोप के बाद नजीम को गिरफ्तार कर लिया गया। नजीम एक छोटी सी कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493