दिल्ली : महिला की हत्या, पति पर आरोप

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। यहां एक महिला की उसके पति ने कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से महिला (34) की शादी सात साल पहले हुई थी।

पश्चिमोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि महिला का शव शुक्रवार सुबह 10 बजे शालीमार बाग स्थित उसके घर में मिला।

उन्होंने कहा, “मृतका के परिजनों ने उसके पति पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसी ने महिला की हत्या की है। मृतका की गर्दन पर निशान हैं लेकिन मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।”

पीड़िता ने 2014 में अपने मायके फरीदाबाद में एक मामला दर्ज कराया था।

भारतीय दंड संहिता के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493