दिल्ली : मुख्य सचिव की पिटाई मामले में आरोपपत्र दाखिल

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की फरवरी में कथित तौर पर पिटाई के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) के 11 अन्य विधायकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

आरोपपत्र पटियाला हाउस कोर्ट में अंशु प्रकाश की शिकायत की जांच के आधार पर दाखिल किया गया है। इसमें विधायक अमानतउल्ला खान, प्रकाश जारवाल, नीतिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, परवीन कुमार व दिनेश मोहनिया के भी नाम हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अंशु प्रकाश की शिकायत पर 20 फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने व रिकॉर्ड के लिए साक्ष्य जुटाए जाने के बाद अब अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।”

मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि उन्हें 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री के आवास पर केजरीवाल की मौजूदगी में आप विधायकों द्वारा पीटा गया था। उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर देर रात बैठक के लिए बुलाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493