नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के आरोपी अंतर्राष्ट्रीय भगोड़े रमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। रमिंदर पर वर्ष 2012 में स्कॉटलैंड में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करके उनकी हत्या का प्रयास करने का आरोप है।
संयुक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने आईएएनएस को बताया, “रमिंदर सिंह को कल (रविवार) दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। वह चंडीगढ़ में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था।”
रमिंदर सिंह (28) अपराध करने के बाद स्कॉटलैंड से फरार हो गया था। उसे ब्रिटिश अधिकारियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath