दिल्ली में अगरबती एवं परफ्यूम एक्स्पो 21 जुलाई से

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में 21 एवं 22 जुलाई को इन्सेंस मीडिया द्वरा अगरबत्ती एवं परफ्यूम एक्स्पो 2018 का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में पहली बार अगरबत्ती एवं परफ्यूम एक्स्पो का आयोजन देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर प्रगति मैदान के हॉल नंबर 8, 9, 10 में होगा। इन्सेंस मीडिया द्वारा अगरबत्ती और परफ्यूम विषय पर यह चौथा आयोजन है।

अगरबत्ती एवं परफ्यूम 2018 आयोजक दीपक गोएल ने बताया कि दो दिन के इस कर्यक्रम में देश एवं विदेश से अगरबत्ती एवं परफ्यूम व्यवसाय से जुड़ी कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।

उन्होंने कहा कि इसमें अगरबत्ती एवं धूप निर्माता, मशीनरी बनाने वाली कंपनियां, कच्चे माल के काम से जुड़ी कंपनियां, परफ्यूम एवं कैमिकल निर्माता, प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग व्यवसाय से जुड़ी कंपनियां एवं विभिन्न छोटी-छोटी कंपिनयां भाग ले रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493